ललितपुर

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं : राज्यमंत्री

गुरु गौरव सम्मान समारोह में 100 से अधिक विद्यालयों के 300 से अधिक शिक्षक सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शिक्षक दिवस पर प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय आर.ई. मिशन स्कूल, चर्च के पास गुरु गौरव सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्षता सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहर लाल रहे। समारोह में जिले के 100 से अधिक विद्यालयों के 300 से अधिक प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को गुरु गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं। उनके ज्ञान, समर्पण एवं संस्कारों को नमन करते हुए उत्कृष्ट प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को गुरु गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाले सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे राष्ट्र का निर्माता है और बच्चे हमारा भविष्य हैं। अध्यक्षता कर रहे सदर विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे निजी विद्यालय एवं संस्थाएं बधाई की पात्र हैं। शिक्षा के क्षेत्र में निजी विद्यालयों का योगदान अभिस्मरणीय एवं सराहनीय है। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण ने कहा कि प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा जिले में किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है। एसोसिएशन अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि आज गुरु गौरव सम्मान के अंतर्गत जनपद के 100 से अधिक विद्यालयों तथा 300 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। शिक्षक अपना पूरा तन, मन और धन लगाकर अपने दायित्व का निर्वहन करता है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान हर हाल में होना चाहिए। इस दौरान नपाध्यक्ष सोनाली जैन, डा राजकुमार, ला.सन्मति सराफ, एसोसिएशन संरक्षक संजय श्रीवास्तव, किशोर मैथ्यू, राजेंद्र सिंह यादव, विजय सिंह यादव, डी.एस. विवेक, अजय बरया, दीपक चौबे, वसीम खजुरिया, आकाश मसीह, कपिल मसीह, प्रमोद एच लाल, विकास पुरोहित, अरुण देवलिया, पुनीत देवलिया, उत्कर्ष श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, अवतार सिंह, अमर सिंह विश्वकर्मा, राम सेवक दिवाकर, बीरेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, महेंद्र सिंह, राम स्वरूप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री धु्रव साहू ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button