मझोला मंडी समिति के अल्टीमेटम के बाद लामबंद हुये व्यापारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
मुरादाबाद । मंडी समिति प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कल से तीन दिन के लिए मंडी परिसर में अभियान चलाया जाना है जिसको लेकर बुधवार को मंडी परिसर में ऐलान कराया गया है जिसके बाद से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मंडी प्रशासन के ख़िलाफ़ सभी व्यापारियों ने भारी संख्या में इक्ट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू दिया गुरुवार से मण्डल भर की मंडी समिति में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाना का ऐलान कर डाला हैं।
बीते तीन महीने से समय समय पर मंडी प्रशासन द्वारा परिसर में दुकानदारों के द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर ध्वस्त करने का कार्य किया जा रहा है इसी बीच जिला प्रशासन और मंडी प्रशासन को कई बार व्यापारियों और भाजपा शहर विधायक तक के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है। बुधवार को फिर से मंडी प्रशासन द्वारा पूरे परिसर में व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को खुद से हटाए जाने को लेकर ऐलान कराया गया था। इसके बाद सभी व्यापारियों में हड़कंप मच गया ओर आक्रोशित होते हुए सभी व्यापारियों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ हाय हाय के नारे लगाते हुए दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
क्या कहना है व्यापारियों का
व्यापारी गौरव शर्मा का कहना है मंडी प्रशासन द्वारा 600 लाइसेंस जारी कर रखे हैं मगर प्रशासन ने 258 दुकानें ही एलॉटमेंट कर रखी है। व्यापारी हरिओम गुप्ता का कहना है पूरे प्रदेश में 302 मंडियों में मुरादाबाद मंडी परिसर की हालत सबसे खराब है। मुरादाबाद क्षेत्र में जितनी भी मंडिया आ रही मकबरा मंडी, गुलाब बाड़ी मंडी, चक्कर की मिलक मंडी हो सभी को कल से बंद करवाया जाएगा। गुरुवार से जनपद भर में कही भी सब्जियों की बिक्री नहीं होने देंगे। किसी कीमत पर जनपद में सब्जियां नहीं मिलेंगी
शहर विधायक रितेश गुप्ता को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा
बीते तीन महीने से समय समय पर मंडी प्रशासन द्वारा परिसर में दुकानदारों के द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त करने का कार्य किया जा रहा है। इसी बीच जिला प्रशासन और मंडी प्रशासन को कई बार व्यापारियों और भाजपा शहर विधायक तक के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है। बुधवार को फिर से मंडी प्रशासन द्वारा पूरे परिसर में व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को खुद से हटाए जाने को लेकर ऐलान कराया गया था। इसके बाद सभी व्यापारियों में हड़कंप मच गया ओर आक्रोशित होते हुए सभी व्यापारियों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ हाय हाय के नारे लगाते हुए दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।