उत्तरकाशी

कॉक्ससैकी वायर के सक्रमण खबर पर जिलाधिकारी के त्वरित संज्ञान पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई

वायरस सक्रमण की खबर को बताया निराधार ,सामान्य फोडे फुंसी व वायरल बुखार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : 13 सितंबर को तहसील भटवाड़ी के गांव भंगेली के ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा गांव में कुछ बच्चों के फोड़ा-फुंसी एवं बुखार से पीड़ित होने की सूचना व समाचार पत्रों में प्रसारित सूचना पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने तत्काल गंभीरता से संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर प्रभावित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के उपरांत बच्चों को आवश्यकतानुसार उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों एवं उनकी स्थिति पर चिकित्सकीय टीम द्वारा निगरानी भी रखी जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा गांव में निरंतर कैंप किया जा रहा है और उपचार के बाद बच्चों की स्थिति सामान्य है तथा फोड़ा-फुंसी आदि लक्षणों में भी सुधार देखा गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा गाँव में स्वास्थ्य टीम द्वारा परीक्षण एवं उपचार की कार्यवाही आगे भी जारी है। सीएमओ द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों में वायरस संक्रमण से संबंधित प्रकाशित खबरों के संबंध में स्पष्ट किया गया है कि गाँव में कॉक्ससैकी वायरस संक्रमण की खबर पूर्णतया निराधार है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वास्थ्य के संबंध में प्राप्त किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button