बरेली

मूंगफली बीज वितरण में घोटाले पर डीएम सख्त

एसआईटी जांच की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में मूंगफली बीज वितरण घोटाले का मुद्दा जोर-शोर से उठा। किसान नेता रणवीर सिंह ने आरोप लगाया कि 14 विकास खंडों में बीज वितरण केवल कागजों पर दिखाया गया है, धरातल पर किसानों को बीज नहीं मिला।
इस पर डीएम अविनाश सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कृषि विभाग को निर्देश दिया कि सोमवार तक लाभार्थी किसानों के नाम सहित पूरी सटीक जानकारी प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि यदि घोटाला सामने आता है तो एसआईटी जांच कराई जाएगी।
गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के मुद्दे पर डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को 20 सितंबर तक हर हाल में भुगतान कराने के निर्देश दिए। बिथरी चैनपुर के त्रिकुनिया गांव के अरविंद पटेल सहित कई किसानों ने कहा कि पिछली शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों में होता है। इस पर डीएम ने कहा कि अब सीधे किसानों से फीडबैक लिया जाएगा।
बैठक में सीडीओ देवयानी, डीडी कृषि ओमप्रकाश मिश्र, डीडीओ दिनेश कुमार यादव, पीडी डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीपीआरओ कमल किशोर, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन भगत सिंह, डीएसओ दिलीप सैनी, मत्स्य निदेशक गायत्री पांडेय, केवीके वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button