बरेली

श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के संस्थानों में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गुरुवार (17 सितंबर) को श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के संस्थानों इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालयों की सभी वर्कशॉपों को फूलों से सजाया गया और मशीनों एवं औजारों का पूजन किया गया।
एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में प्रातः 9 बजे वर्कशॉप में पूजा का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति ने किया। भगवान श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुजारी द्वारा हवन पूजन किया गया। मैकेनिकल विभाग के छात्र-छात्राओं और मेडिकल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डीन एकेडमिक्स डॉ. शैलेश सक्सेना, डायरेक्टर ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट डॉ. अनुज कुमार, वाइस प्रिंसिपल डॉ. ऋतु सिंह, डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ. सौरभ गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर ई. विवेक यादव एवं सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक और प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उधर श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में डायरेक्टर आदित्य मूर्ति ने पूजा अर्चना के साथ हवन किया और मशीनों के उपकरणों की पूजा की। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. एमएस बुटोला, पैरामेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जसप्रीत कौर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आरपी सिंह, वाइस प्रिंसिपल डॉ. रोहित शर्मा, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सीएम चतुर्वेदी, सभी विभागाध्यक्ष, जीएम एडमिनिस्ट्रेशन कर्नल (सेवानिवृत्त) डॉ. राजा माजी, फैकल्टी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button