खैरथल
खैरथल नगर परिषद सभापति पद के लिए कांग्रेस के ओमप्रकाश रोघा और भाजपा के विक्की चौधरी मे सीधा मुकाबला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल नगर परिषद मे सभापति पद के लिए स्थिति अब साफ़ हो गई है 21 सितम्बर को सभापति के लिए मतदान होगा जिसमे कांग्रेस और भाजपा मे सीधा मुकाबला होगा
सभापति पद के लिए 5 आवेदन प्रस्तुत किये गये जांच के। दौरान नवल सिंह का फॉर्म निरस्त हो गया जबकि निर्दलीय सर्वेश गुप्ता और सुमित रोघा ने अपना नाम वापस ले लिया
नगर परिषद सभापति चुनाव मे 45 पार्षद वोटिंग करेगे कांग्रेस के 20 निर्दलीय 17 भाजपा के 8 पार्षद जीते है कांग्रेसी टिकट पर जीते विक्की चौधरी के पाला बदलने के बाद भाजपा ने अपना प्रत्याशी बना कांग्रेस खेमे में सेंध मारी कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है जबकि कांग्रेस और निर्दलीय के सहारे ओमप्रकाश रोघा अपनी जीत के प्रति आश्वत है


