बाराबंकी

रामयतन यादव को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के द्वारा किया गोल्ड मेडल से किया सम्मानित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किए जाने वाले अति उत्कृष्ट सेवा  से जनपद बाराबंकी के प्रभारी यातायात को सम्मानित किया गया।
आज पुलिस अधीक्षक बाराबंकी महोदय द्वारा प्रभारी यातायात को उक्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने, सड़क सुरक्षा के प्रति निरंतर किए जा रहे प्रयासों तथा अपने दायित्वों के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रदान किया गया है।
पदक प्रदान करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रभारी यातायात को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा प्राप्त यह सम्मान न केवल प्रभारी यातायात के लिए, बल्कि जनपद बाराबंकी पुलिस के लिए भी गौरव का विषय है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button