बरेली

सपा अल्पसंख्यक सभा की बैठक

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष असलम खान की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करना होगा। महानगर के पूर्व अध्यक्ष कदीर अहमद ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था से आम वर्ग को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि संगठन को और मजबूती से काम करने की जरूरत है। उपाध्यक्ष जितेंद्र मुंडे ने वोट बढ़ाने और बूथ प्रबंधन पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष असलम खान ने कहा कि महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर जनता में चर्चा है, कार्यकर्ताओं को इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना चाहिए।
बैठक में कादर खान और डंपी को जिला उपाध्यक्ष और फरीदपुर विधानसभा अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस दौरान अल्ताफ हुसैन, अखिल हुसैन, अली शेर, मुस्ताक, फहीम खान, शकील खान, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button