पाकुड़

निःशुल्क शिविर में लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच

People underwent health check-ups at the free camp.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत पाकुड़ नगर के कीताझोर वार्ड संख्या-1 में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 135 मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर में टीबी, एचआईवी, सिफिलिस और गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 40 लोगों की ब्लड शुगर, 56 की रक्तचाप और 54 लोगों की एचआईवी जांच हुई। वहीं, 20 वृद्धजनों और 15 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। टीबी जांच के लिए एक्स-रे एवं नमूना संग्रह की व्यवस्था की गई। मौके पर लोक स्वास्थ्य प्रबंधक फहीम अख्तर, डॉ. शामियूर रहमान, डॉ. सोनाली, अर्बन बीटीटी प्रीतम कुमार, एएनएम पॉलिना प्रमिला मुर्मू एवं सेलीन टुडू सहित स्वास्थ्यकर्मी, टीबी यूनिट और आईसीटीसी टीम के सदस्य मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button