पाकुड़

ग्रामीण आवास योजनाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में पाकुड़ को राज्य स्तरीय सम्मान

Pakur receives state-level recognition for excellent implementation of rural housing schemes

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। ग्रामीण आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पाकुड़ जिले को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। 28 नवंबर को खेलगांव, रांची में आयोजित झारखंड स्थापना दिवस मेला सह प्रदर्शनी समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मिला यह सम्मान जिले में ग्रामीण आवास योजनाओं के सफल संचालन, प्रभावी निगरानी एवं पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किए गए बेहतर कार्यों का परिणाम है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने उप विकास आयुक्त सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, जिला एवं प्रखंड समन्वयकों, पंचायत सचिवों, मुखियाओं तथा संबंधित कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी टीम भावना और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र परिवार तक पहुंचाने की अपील की।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button