कैराना

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर बैठक में दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने और सूची से छूटे पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर एसडीएम ने बीएलओ व सुपरवाइजरों की बैठक कर उन्हें दिशा—निर्देश दिए।
बुधवार को तहसील सभाकक्ष में एसडीएम शिवाजी यादव ने विधानसभा क्षेत्र कैराना के 136 बूथ लेवल अधिकारियों और 12 सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मतदान स्थलों पर बीएलओ सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही बीएलओ घर—घर जाकर मतदाताओं की वर्तमान स्थिति का सत्यापन करेंगे। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र लोगों को फार्म—6 भरवाने में सहायता की जाएगी। निर्वाचन विभाग की ओर से तैयार तुलनात्मक सूची के आधार पर ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया जाएगा, जिनके नाम पूर्व की मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन वर्तमान प्रकाशित सूची में नहीं हैं। उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाकर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गणना चरण में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक और दोहरे नाम वाले मतदाताओं की सूची तैयार कर उनका सत्यापन किया जाएगा। पात्र मतदाताओं के नाम छूटने के कारणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान आदि भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button