मजदूर की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। यमुना ब्रिज के निकट ट्रक की टक्कर से एक मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव रामड़ा निवासी रूमान ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आठ अक्टूबर को उसका भाई परवेज गांव के ही अफनान के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पानीपत से खाद लेने जा रहा था। सुबह करीब चार बजे पानीपत रोड पर यमुना ब्रिज के पास दोनों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी कर दी और किसी के आने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान कैराना की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने परवेज को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचा के लिए सीएचसी में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

