बरेली
प्रजापति महासभा में शिक्षा और संगठन पर जोर, एकजुटता का आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की ओर से जिला अध्यक्ष राम सिंह प्रजापति के नेतृत्व में संजय नगर में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज की एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीआईसी के पूर्व अध्यापक चोखे लाल ने की। मुख्य अतिथि इफको आंवला के पूर्व चीफ मैनेजर उमेश कुमार प्रजापति ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संगठित होने का आह्वान किया। अतिथि गोविंद सैनी ने कहा कि शिक्षा और संगठन समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। बच्चों को शिक्षित करने और युवाओं को आगे बढ़ाने से ही विकास का रास्ता मजबूत होगा।
शारदीय नवरात्र पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर जागन लाल, ओमपाल, रामसेवक, हरिओम, प्रताप, शिव कुमार प्रजापति और पूर्व पार्षद नरेश पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



