बरेली

विधानसभा चुनाव 2027 : सभी सीटों पर लड़ेगी जनहित क्रांतिकारी पार्टी, 15 प्रत्याशी घोषित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जनहित क्रांतिकारी पार्टी ने 2027 का विधानसभा चुनाव प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ने का एलान किया है। बुधवार को सिविल लाइंस प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश राम चरण डागौरी ने 15 संभावित प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। डागौरी ने कहा कि पार्टी सामाजिक सद्भाव बढ़ाने, सांप्रदायिकता का मुकाबला करने और प्रदेश के विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति, महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी प्रमुख मुद्दे होंगे।
घोषित प्रत्याशियों में जगदीश भारती (दयालबाग), डेनियाल सेनानायक (आगरा उत्तर), एलएम प्रेमखेजी (एटा), डॉ. शिवाजी (जलेसर), देवेंद्र सिंह (मारहरा), अनिल कुमार (पूरनपुर-129), सतीश गंगवार (बहेड़ी-118), विमल हलधर (बदखेड़ा-128), सुंदरलाल (नवाबगंज), हिना राही (पीलीभीत), प्रेमशंकर (बरेली), जेपी डागौरी (हाथरस), अकज कुमार (बीसलपुर), मौनू (सहारनपुर) और रवि धिगान शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button