सिंगरौली

सिंगरौली के नए कलेक्टर होंगे अंकित अस्थाना, गौरव बैनल का तबादला

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

 

सिंगरौली। मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सिंगरौली जिले के कलेक्टर गौरव बैनल के स्थान पर आईएएस अधिकारी अंकित अस्थाना को नया कलेक्टर नियुक्त किया है। अंकित अस्थाना 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में उप सचिव और कर्मचारी चयन मंडल के संचालक के पद पर पदस्थ थे।

वहीं, सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव तथा कर्मचारी चयन मंडल के संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब अंकित अस्थाना सिंगरौली जिले की प्रशासनिक कमान संभालेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button