हापुड़

छोटी उम्र में 7वीं की निधि को मिली हापुड डीएम की जिम्मेदारी

एक दिन की डीएम बनी निधि ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का मान बढ़ाया

जिलाधिकारी कविता मीणा ने एक दिन की डीएम निधि को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – जनपद हापुड के कुचेसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयकी कक्षा सात की छात्रा निधि को बुधवार को एकदिन के लिए हापुड डीएम बनने का मौका मिला।इस दौरान निधि ने प्रशासनिक कामकाज और अलग-अलग जिम्मेदारियों को करीब से समझा।डीएम की भूमिका में निधि ने अधिकारियों से बातचीत भी की । निधि ने प्रशासनिक अधिकारियों के काम करने का तरीका , लोगों की समस्याओं को सुलझाने और सरकारी व्यवस्थाओं को देखा ।

यूपी सरकार की इस पहल का मकसद छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें बड़े सपने देखने  के लिए प्रेरित करना है। सरकारी विद्यालय कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा को यह मौका मिलने से स्कूल में भी खुशी का माहौल था।निधि के लिए यह अनुभव प्रेरणादायक रहा। इससे उसके मन में भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाने और समाज के लिए बेहतर काम करने की इच्छा और मजबूत हुई है।

आपको बता दें कि यूपी में मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा निधि को बनाया गया है । मिशन शक्ति अभियान (फेज-6) के तहत हापुड की डीएम  कविता मीना  की अध्यक्षता में एक अनूठी पहल की गई ।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा-7 की छात्रा कु. निधि को हापुड का एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया है । एक दिन की जिलाधिकारी बनीं छात्रा निधि ने कलेक्ट्रेट में आमजन की जनसुनवाई और महिलाओं से संबंधित शिकायतों को सुना। मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। एक दिन की जिलाधिकारी निधि ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि “बेटियां किसी से कम नहीं हैं, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बेटियां आत्मनिर्भर बनकर देश का भविष्य बनेंगी। निधि जैसी बेटियां पूरे जनपद का नाम रोशन करेंगी।”

जिलाधिकारी ने छात्रा निधि को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया और निधि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button