कानपुर
श्री ओमर वैश्य महिला संघ के द्वारा भजन संध्या एवं डांडिया का भव्य आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : श्री ओमर वैश्य महिला संघ के द्वारा भजन संध्या एवं डांडिया का आयोजन बड़े ही सुंदर ढंग से नयागंज स्थित गुजरात भवन में किया वही कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रीता बंसी मंत्री अंजना गुप्ता कोषाध्यक्ष रेखा गुप्ता व संयोजिका पारुल राजू गुप्ता व पारुल सौरभ गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करके एवं सभी के माथे पर तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई आपको बता दे कि भजन की मधुर धुनो और डांडिया के रंगों से सजी इस सुंदर शाम को भक्ति उमंग खुशियों और गरबा डांडिया के साथ यादगार बनाया वही शाम चार बजे से ही सुंदर डांडिया ड्रेस व चुनरी प्रिंट साड़ी में सोलह सिंगार कर के सभी सखियां ने आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई फिर भजन की झड़ी लग गई बैठी हो मां सामने कर सोलह सिंगार, भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे, होती है मां की मुझ पर इनायत, देना है तो दीजिए मैया जन्म जन्म का प्यार, जैसे भजनों पर महिलाएं भक्त विभोर हो गई अब बारी गरबा डांडिया नृत्य चोगड़ा तारा , डोली तारो ढोल बाजे, नगाड़ा संग ढोल, ओढ़नी ओढू तो उड़ी उड़ी जाए, जैसे गानों में जम के महिलाओं ने गरबा नृत्य किया जिसमें की बेस्ट गरबा ड्रेस व नृत्य का पुरस्कार भी दिया गया। निर्देशिका रजनी चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया संयोजिका पारुल राजू व पारुल सौरभ ने सभी को प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर अध्यक्ष रीता वंशी, स्वजातीय भूषण,उमा ओमर,बीना गुप्ता,रजनी चौधरी,मंत्राणी अंजना गुप्ता, रेखा गुप्ता,प्रियंका,श्रद्धा, अनुभा,दीप्ति,रंजना सहित आदि महिलाएं उपस्थित रही।



