गोड्डा

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय पहुंचे- गोड्डा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय दो दिवसीय दौरे पर गोड्डा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि आज़ादी के सौवें वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि “घर-घर स्वदेश, हर घर स्वदेश” के संकल्प के साथ केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सतत कार्य कर रही है। पांडेय ने कहा कि भारत कभी विश्व गुरु था, जहां विदेशों से लोग शिक्षा ग्रहण करने आते थे, लेकिन पाँचवीं शताब्दी के बाद बाहरी शासकों ने देश की पंचायती व्यवस्था को नष्ट कर दिया। अंग्रेजों ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिसिया कानून व्यवस्था लागू की, जो आज भी बनी हुई है। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का आह्वान इसी व्यवस्था को बदलने और भारत को फिर से सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश टेकरीवाल और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अतुल कुमार दुबे भी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button