कानपुर

कानपुर होटल,गेस्ट हाउस,रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : कानपुर होटल,गेस्ट हाउस,रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट एसोसिएशन की बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के अध्यक्ष श्याम लाल मूलचंदानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में खाद्य विभाग के कई अधिकारीगण एवं होटल,गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट तथा बैंक्वेट व्यवसाय से जुड़े एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे इस बैठक का मुख्य उद्देश्य होटल एवं रेस्टोरेंट के किचनों में स्वच्छता,हाइजीन,खाद्य सुरक्षा एवं ग्राहकों को शुद्ध, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में विभाग और व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने संचालकों को किचन की स्वच्छता,खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव,कर्मचारियों की ड्रेस एवं मेडिकल फिटनेस, पानी की गुणवत्ता तथा खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कानपुर (एफएसएसएआई) खाद्य विभाग के डीओ संजय प्रताप सिंह व खाद्य चीफ धर्मेंद्र द्विवेदी ने हाइजेनिक किचन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि होटल-रेस्टोरेंट संचालक खाद्य विभाग के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी प्रतिष्ठानों में आएं,किचनों का निरीक्षण करें और यदि कोई कमी मिले तो व्यवसायियों को उसे सुधारने का अवसर दिया जाए। छोटी-मोटी अनियमितताओं पर प्रतिष्ठान को तत्काल सील करने के बजाय कम से कम सात दिन का समय देकर सुधार का अवसर दिया जाना चाहिए। निर्धारित अवधि में सुधार नहीं होने पर विभाग नियमानुसार कार्रवाई कर सकता है। संस्था के मुख्य संरक्षक विजय कपूर ने कहा खाद्य पदार्थों में मिलावट के स्रोत पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक अधिकांश कच्चा माल बाजार से खरीदते हैं। दूध,पनीर,मसाले एवं अन्य खाद्य सामग्री होटल में निर्मित नहीं होती। संचालकों के पास खरीद के बिल एवं रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहते हैं। संरक्षक विजय कपूर ने खाद्य विभाग से होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। वही व्यवसायी विभाग के साथ मिलकर खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संस्था के चेयरमैन गौरव सेठी ने सभी होटल रेस्टोरेंट में साफ सफाई की व्यवस्था पर जोर दिया। परवीन अग्रवाल (महामंत्री) के साथ सभी ने बैठक के अंत में एसोसिएशन ने संकल्प लिया कि कानपुर के होटल,गेस्ट हाउस,रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट प्रतिष्ठान ग्राहकों को शुद्ध,सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपने किचनों को हाइजेनिक एवं स्वच्छ रखने के लिए खाद्य विभाग के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में संरक्षक विजय कपूर,अध्यक्ष कानपुर होटल,गेस्ट हाउस,रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट एसोसिएशन श्याम लाल मूल चंदानी,रिंकू सेठी,परवीन अग्रवाल,राजकुमार भक्तानी, इन्द्र सिंह,कोज़्ज़ेट रॉयल,बंटी भाग्यराज,बब्लू ओबराय,हरदीप रॉयल क्लिफ,पिंच ऑफ स्पाइस, स्टूडियो एक्सो,एमवीआर ग्रांड,संजीव दीक्षित ग्रांड गीत होटल,ज्ञान होटल,श्री राम क्रिस्टल,तड़का,लैंडमार्क, हवेली,पंजाबी ढाबा,मालिक रेजीडेंसी,सिटी क्लब,साँझा चूल्हा,वानी होटल,होटल रिजेंटा आदि सहित अनेक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button