खैरथल

पंचायतीराज चुनाव-2026: नाम निर्देशन एवं ईवीएम कमीशनिंग का दिया प्रशिक्षण

निर्वाचन प्रक्रिया के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर कार्मिकों को किया प्रशिक्षित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में नाम निर्देशन प्रक्रिया एवं ईवीएम कमीशनिंग से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं नाम निर्देशन की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरण ईवीएम कमिश्निंग से संबंधित आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की गई। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित प्रक्रिया का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण में नाम निर्देशन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, अभ्यर्थियों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच, नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं ईवीएम कमिश्निंग के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, मशीनों की जांच एवं अन्य तकनीकी पहलुओं से भी कार्मिकों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी मुंडावर ऐश्वर्यम प्रजापति, उपखंड अधिकारी कोटकासिम संजीव कुमार वर्मा, उपखंड धिकारी टपूकड़ा कृष्ण यादव, उपखंड अधिकारी तिजारा सहित जिले के सभी एआरओ एवं संबंधित चुनाव कार्मिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button