
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी व सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में नवरात्रि व दशहरा को लेकर अभियान चलाया गया।
अभियान में जनपद के ब्लिंकिट स्टोर (सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, सुर्खा छावनी), जेप्टो स्टोर (महानगर, ग्रीन पार्क, रामपुर गार्डन) और बिग बास्केट सिविल लाइंस के कुल आठ स्टोरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर कुट्टू आटा के दो, सिंघाड़ा आटा, मूंगफली दाना के दो, साबूदाना और सेंधा नमक का एक-एक नमूना नियमानुसार लिया गया। कुल सात नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण में कर्मियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं मिले, शौचालय व फर्श गंदे मिले, कीट नियंत्रण सही नहीं था। उपभोक्ता शिकायत निवारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने की जरूरत पाई गई। तीन स्टोरों को सुधार सूचना जारी करने की संस्तुति की गई है।इसके साथ ही मिठाई दुकानों पर बिक्री के लिए रखी मिठाइयों पर उपयोग की अंतिम तिथि लिखने के आदेश के पालन को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिष्ठान विक्रेताओं का भी निरीक्षण किया




