जामताड़ा
करमाटांड़ बाजार में पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
करमाटांड़ : थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल कायम करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च (फ्लाइंग मार्च) निकाला गया।
इस फ्लैग मार्च की अगुवाई स्थानीय पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक बल द्वारा की गई। यह मार्च करमाटांड़ थाना परिसर से शुरू होकर बाजार के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने पूरी सतर्कता बरती और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की शांतिभंग या उपद्रव की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और आम जनता से संवाद साधा और उनसे निडर होकर अपना व्यवसाय और दैनिक कार्य करने की अपील की।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह कदम क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए उठाया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया गया है। फ्लैग मार्च के दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है, जिससे असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।पुलिस प्रशासन के इस फ्लैग मार्च से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के बीच सुरक्षा की भावना बढ़ी है और लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है।



