पाकुड़

दुर्गापूजा को लेकर उपासना मरांडी की पहल, सड़क मरम्मत से ग्रामीणों में खुशी

Upasana Marandi takes initiative for Durga Puja; villagers delighted by road repairs

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़। दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा नेत्री उपासना मरांडी ने महेशपुर प्रखंड के ग्राम जयपुर बोरंगा में जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए पहल की। उनके प्रयास से सड़क पर डस्ट बिछाकर रास्ते को समतल और साफ-सुथरा बनाया गया। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति, जलजमाव और गंदगी की समस्या से उपासना मरांडी को अवगत कराया था। समस्या की जानकारी मिलते ही उन्होंने डस्ट उपलब्ध कराकर रास्ते को दुरुस्त कराया, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा पंडाल तक आने-जाने में सुविधा होगी। उपासना मरांडी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और त्योहारों के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क मरम्मत से खुश ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button