भरत पुर

वैर पुलिस ने पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के हत्या के आरोपियो को पुलिस रिमांड अवधि समाप्त के बाद आज पुनः अदालत में पेश किया 

न्यायालय ने सभी पांच आरोपियों को 15 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में सब जेल बयाना भेजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। वैर थाना पुलिस की ओर से पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के हत्या के मामले में मुकदमा संख्या 265/ 2026 में पांच आरोपियों को पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को उप खंड मुख्यालय पर स्थित सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्टेट  के समक्ष पेश किया।  जहां से विधायक अतर सिंह भड़ाना के हत्या के पांच आरोपियों को 15 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में सब जेल बयाना भेज दिया है।

वैर थानाधिकारी जगदीश चंद शर्मा ने बताया कि वैर थाना पुलिस ने बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पांच आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड कीअवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को वैर स्थित सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्टेट सुवहाय हाफ़िज़ सिद्दीकी के सामने दो दिन की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुनः पुलिस की ओर से अदालत में पेश किया गया।

 जहां से विधायक अतर सिंह भड़ाना के हत्या के पांच आरोपियों को अदालत ने 15 दिन के न्यायिक अभिरक्षा में उपकारागृह बयाना भेज दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button