बरेली

नवमी-दशहरा पर सुरक्षा का जायजा

अफसरों ने नगर क्षेत्र बिहारीपुर से अलखनाथ तक किया पैदल गश्त

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । आगामी नवमी और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीजी बरेली जोन, डीआईजी बरेली परिक्षेत्र और एसएसपी बरेली ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ बिहारीपुर चौकी से बड़ा बाजार होते हुए थाना किला क्षेत्र के अलखनाथ मंदिर तक गश्त की। प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस की सतर्कता परखी।
इस दौरान एसपी सिटी, एसपी क्राइम / सीओ नगर तृतीय, सीओ नगर प्रथम, सीओ नगर द्वितीय, सीओ एलआईयू तथा कोतवाली, प्रेमनगर, किला और सुभाषनगर थानों की टीमें मौजूद रहीं।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहार प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button