ललितपुर

पुलिस टीम पर पथराव और जानलेवा हमले के मामले में वांछित सुमेन्द्र उर्फ कालू गिरफ्तार

तालबेहट के दौलता गांव में वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान हुई थी घटना

मामले में पहले छह आरोपी भेजे जा चुके हैं न्यायिक अभिरक्षा में
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना तालबेहट पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से हमला करने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दौलता गांव निवासी सुमेन्द्र उर्फ सुरेन्द्र उर्फ कालू पुत्र आजाद यादव के रूप में हुई है। आरोपी को 17 अक्टूबर 2026 को दौलता गांव से गिरफ्तार किया गया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 11 अक्टूबर को थाना तालबेहट पुलिस वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ग्राम दौलता में दबिश देने गई थी। इस दौरान पुलिस टीम सुमेन्द्र उर्फ सुरेन्द्र को हिरासत में लेने की कार्रवाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके घरवालों ने एक राय होकर पुलिस टीम पर पथराव और मारपीट की, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। घटना के संबंध में थाना तालबेहट में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया था। गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमेन्द्र उर्फ सुरेन्द्र उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में इससे पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। थाना तालबेहट में दर्ज मुकदमा संख्या 373/2026 में बीएनएस की धारा 109(2), 121, 132, 263, 191(2), 190, 351(3) और 352 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें थाना बार में मुकदमा संख्या 28/2024 के तहत आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 का मामला शामिल है। इसके अलावा थाना तालबेहट में मुकदमा संख्या 262/2026 में बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) और 352 तथा मुकदमा संख्या 277/2026 में धारा 131, 351(3) और 352 के तहत मामले दर्ज होने का उल्लेख है। एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह तथा सीओ तालबेहट आशीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना तालबेहट के प्रभारी निरीक्षक रमेश चन्द्र मिश्र पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button