बरेली

महिला सम्मान समारोह में कन्याओं का पूजन

महिलाओं और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी की ओर से महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कन्याओं का तिलक-पूजन कर पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया। आयोजन पूर्व जिला उपाध्यक्ष नूतन शर्मा के नेतृत्व में हुआ। समारोह में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव मुख्य अतिथि रहे, अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की और संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।
मुख्य अतिथि शुभलेश यादव ने कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं। समाज की प्रगति का आकलन महिलाओं को मिल रहे सम्मान, सुरक्षा और अवसरों से होता है। समाजवादी विचारधारा हमेशा सामाजिक न्याय और समानता की पक्षधर रही है।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि महिला सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, व्यवहार में आना चाहिए। महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में उचित स्थान देना समय की आवश्यकता है। आयोजक नूतन शर्मा ने कहा कि समारोह का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को पहचान देना और उनके सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
मंडल प्रभारी एवं शिक्षक एमएलसी जसवीर वाल्मीकि ने भी महिलाओं और कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।
समारोह में महिलाओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सुरेंद्र सोनकर, दिनेश यादव, रामप्रकाश यादव लल्ला, राजेश मौर्य, अरविंदर सिंह बेदी, मोहम्मद वसीम, जेनब फातिमा, स्मिता यादव, मिथलेश आर्या, मनीषा सक्सेना, शशि चंद्र, ममता सागर, हुरिया रहमान, पूनम श्रीवास्तव, कमलेश रत्नाकर, किरन सक्सेना, सचिन यादव, अमर काले वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button