शामली

जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए 21 और 22 अक्टूबर को होंगे ट्रायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट चैंपियनशिप-2026 में प्रतिभाग करने के लिए शामली में 21 और 22 अक्टूबर को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल होली चाइल्ड स्पोर्ट्स अकादमी में होंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को 19 और 20 अक्टूबर तक पंजीकरण कराना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद कोई एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।

शामली एथलेटिक्स संघ के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक तेलंगाना के सदाशिवपेट स्थित वाक्सेन यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि अंडर-14 वर्ग में 17 नवंबर 2012 से 16 नवंबर 2014 के बीच जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। वहीं, अंडर-16 वर्ग में 17 नवंबर 2010 से 16 नवंबर 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

अंडर-14 वर्ग में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 600 मीटर दौड़ और किड्स जैवलिन सहित विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर दौड़, 80 मीटर हर्डल्स, 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक और पेंटाथलॉन जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

सचिव ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए यूआईडी, जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड अनिवार्य हैं। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय में पंजीकरण कराकर ट्रायल में हिस्सा लेने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button