बरेली

पठन प्रतियोगिता में विराट प्रथम, रागिनी द्वितीय स्थान पर रहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), फरीदपुर के निर्देशन में नगर क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए ब्लॉक स्तरीय पठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र बरेली के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में नगर के कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विराट, द्वितीय स्थान रागिनी और तृतीय स्थान नंदिनी ने प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान एआरपी मदन मोहन उपाध्याय, राजेश कुमार सिंह, राजीव कुमार शर्मा, सीमा कश्यप, दीपमाला, सीमा रानी, सुलेखा अवस्थी, ताहिर अकबर तस्लीम, वीरेंद्र गंगवार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button