पाकुड़

दुर्गा पूजा को लेकर पाकुड़ पुलिस अलर्ट, एसपी अनुदीप सिंह ने पूजा पंडालों का लिया जायजा, सपरिवार की पूजा- अर्चना

Pakur police on alert for Durga Puja; SP Anudeep Singh inspects puja pandals and offers prayers along with his family.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपने परिवार के साथ शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दुर्गा से अपने परिवार की सलामती, सुख-शांति और खुशहाल जीवन की कामना की। साथ ही जिलेवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई और विधि-व्यवस्था का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अन्य के पूजा पंडाल में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।  वही दुर्गा पूजा के दौरान शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन समेत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। इसके अलावे जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से दुर्गा पूजा के दौरान शान्ति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अप्रिय स्थिति की जानकारी मिलने पर लोगों से नजदीकी थाना अथवा डायल 112 पर सूचना देने का आग्रह किया गया है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। इस दौरान एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ कुमार गौरव ठाकुर, पाकुड़ नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान मौजूद थे। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान जिले में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना है, ताकि श्रद्धालु निर्भीक होकर पूजा-अर्चना एवं उत्सव में शामिल हो सके।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button