भरत पुर
22वां निःशुल्क मोतियाबिन्द शिविर 22 अक्टूबर को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से अन्य संस्थाओं के सहयोग से 22वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैन्स प्रत्यारोपण शिविर कस्बे की सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में 22 अक्टूबर को राधाकृष्ण धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।
शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से स्थानीय सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में शाखा सेवा संयोजक ताराचंद गोयल व प्रभारी दिलीप सिंघल के नेतृत्व में आगामी 22 अक्टूबर को निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सकों द्वारा रोगियों की जांच की जाकर मोतियाबिन्द ग्रस्त रोगियों का जयपुर हॉस्पिटल में आपरेशन किया जाएगा। प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल व देवकीनंदन सोनी ने बताया कि शाखा की ओर से लगाए गए गत 21 शिविरों में 2194 रोगियों की जांच कर 788 मोतियाबिन्द ग्रस्त रोगियों के आपरेशन कराए जा चुके हैं। शाखा की ओर से भुसावर क्षेत्र में कोई व्यक्ति मोतियाबिंद ग्रसित नहीं रहने का संकल्प रखा गया है।


