राजनीतिराष्ट्रीय

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वयंसेवकों को दी बधाई

मोहन भागवत के भक्तों की जीत की

नागपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव पर सरसंघचालक मोहन भागवत के संबोधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रगति, सामाजिक समरसता और पंच परिवर्तन पर दिया गया यह भाषण अत्यंत प्रेरणादायक है। पीएम मोदी ने 100 वर्ष पूरे करने पर सभी संघ स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण और सेवा के लिए बधाई भी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में फरर के शताब्दी वर्ष ‘श्री विजयादशमी उत्सव’ के दौरान, संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत द्वारा दिए गए वार्षिक विजयादशमी संबोधन की सराहना की है। ” (ट्विटर) पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि नागपुर में शताब्दी वर्ष ‘श्री विजयादशमी उत्सव’ के दौरान परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का संबोधन अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने राष्ट्रीय प्रगति, सामाजिक एकता, आत्मनिर्भरता की आवश्यकता और समाज के चरित्र को मजबूत करने जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
न्होंने आगे लिखा कि विशेष रूप से, उन्होंने ‘सेवा’ और ‘राष्ट्र-निर्माण’ के प्रति उस प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जो हर फरर स्वयंसेवक के जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ के बारे में भी बात की और बताया कि किस तरह ये सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने में सार्थक योगदान दे सकते हैं। इससे पहले मंगलवार को नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों को बधाई दी। 1925 में अपनी स्थापना के बाद से, यह संगठन अब अपनी शताब्दी (100 साल) पूरी कर रहा है। उन्होंने फरर की इस यात्रा को सेवा, राष्ट्र-निर्माण और सामाजिक समरसता की एक उल्लेखनीय शताब्दी बताया।
” पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने इतने वर्षों तक इस संगठन को सींचा और आगे बढ़ाया। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठन की सेवा की यह भावना आगे भी राष्ट्रीय विकास में अपना योगदान देती रहेगी। मोदी ने कहा कि आज, फरर स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर, मैं सभी स्वयंसेवकों को बधाई देता हूँ। मैं उन सभी महान लोगों को भी नमन करता हूँ जिन्होंने वर्षों तक सींचा और आगे बढ़ाया है। उन्होंने आगे कहा कि फरर ने सेवा, राष्ट्र-निर्माण और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में एक शानदार सदी पूरी की है। अनगिनत स्वयंसेवकों ने कर्तव्य की गहरी भावना और राष्ट्र सर्वोपरि की सोच के साथ समाज के लिए काम किया है। आने वाले समय में भी यह भावना राष्ट्रीय विकास को और मजबूत करती रहे।
फरर 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में केशव हेडगेवार द्वारा अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। यह संगठन विजयादशमी के दिन अपना वार्षिक स्थापना दिवस मनाता है। इससे पहले मंगलवार को, फरर के सरसंघचालक मोहन भागवत ने नागपुर के रेशिमबाग मैदान में शस्त्र पूजा की और संगठन के संस्थापक को पुष्पांजलि अर्पित की, जिसके साथ ही शताब्दी समारोह का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, फरर के वरिष्ठ पदाधिकारी और मुख्य अतिथि के रूप में ‘दैनिक जागरण’ के प्रधान संपादक संजय गुप्ता शामिल हुए। पश्चिमी भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले मुंबई में इजराइल के महावाणिज्य दूत (कॉन्सुल जनरल) भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button