झुंझुनू
दानदाता ने किया निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। निकटवर्ती गांव चारणवास के निवासी हाल झुंझुनूं शहर की तीन नम्बर रोड़ पर स्थित मान नगर फेस टू कॉलोनी में रहने वाले समाजसेवी एवं पीडब्ल्यूडी ठेकेदार राजेश मांडिवाल द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 51 हजार रुपए का सहयोग देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सूबेदार मेजर हरिराम चाहर एवं तेजा सेना के ब्लॉक उपाध्यक्ष अंकित धायल द्वारा राजेश मांडिवाल का साफा एवं फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया। झुंझुनूं शहर के प्रतिष्ठित ठेकेदार राजेश मांडिवाल ने तेजाजी मंदिर क्यामसर में हर सम्भव मदद करने का विश्वास दिलाया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी ठेकेदार राजेश मांडिवाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



