शामली
अंडरपास के विरोध में उतरे किसान, पुल बनाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। क्षेत्र के खेड़ा गदाई मार्ग पर राजवाहे से पहले हाईवे पर बनाए जा रहे अंडरपास के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने अंडरपास के स्थान पर पुल बनाने की मांग करते हुए कहा कि प्रस्तावित निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी होगी। मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
डीएम को दिए शिकायती पत्र में किसानों ने बताया कि 24 फीट चौड़ा और करीब 80 से 90 मीटर लंबा अंडरपास बनने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होगी। उनका कहना है कि बारिश के दौरान अंडरपास में जलभराव होने से आवागमन बाधित होने की आशंका रहेगी। किसानों ने सरकार से निर्माण योजना पर पुनर्विचार कर यहां पुल बनवाने की मांग की, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
किसानों के अनुसार, 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे किसान और क्षेत्रवासी निर्माण स्थल पर एकत्र हुए और अंडरपास का विरोध किया। प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य वेदपाल गहलोत, धर्मेंद्र चौधरी, रवि सैनी, नंद किशोर सैनी, सुशील सैनी, विरहम सैनी, नीटू सैनी, प्रताप सैनी, रोहित चौधरी, प्रमेंद्र चौधरी, भानु चौधरी, कल्लू चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, सतेंद्र सैनी, सोमवीर कश्यप, प्रभात, साहब सिंह और बालिंद्र सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



