कानपुरखेल

डीपीएस कल्याणपुर में 22 से 25 अक्टूबर तक जोन-3 फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज किया जाएगा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक प्रतिष्ठित इंटर डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट जोन तीन बॉयज ओपन 2026 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है इस टूर्नामेंट में जोन तीन के बीस से अधिक दिल्ली पब्लिक स्कूलों के 340 से अधिक युवा फुटबॉल खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी फुटबॉल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे यह टूर्नामेंट लीग-कम-नॉक आउट आधार पर खेला जाएगा। जोन तीन की चार सर्वश्रेष्ठ टीम नवी मुंबई में आयोजित होने वाले इंटर डीपीएस राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या डॉ. रिचा प्रकाश ने कहा कि इस टूर्नामेंट में मार्च पास्ट और डीपीएस कल्याणपुर के छात्रों द्वारा रंगारंग नृत्य व गीत प्रस्तुत किए जाएंगे जिसका शुभारंभ मुख्तार-उल-अमीन अध्यक्ष और शाहीना अमीन निदेशक द्वारा किया जाएगा । वही डॉ रिचा प्रकाश ने कहा कि हमारा मानना है कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं है। खेल बच्चों में अनुशासन,नेतृत्व,टीम भावना और हार को भी सम्मान के साथ स्वीकार करने की क्षमता विकसित करता है। फुटबॉल जैसा खेल बच्चों को एक-दूसरे पर भरोसा करना सिखाता है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य बच्चों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी सहयोग और खेल भावना का पाठ पढ़ाना है। जीत और हार से बड़ा है मैदान पर ईमानदारी और सम्मान के साथ खेलना। मैं सभी भाग लेने वाली डीपीएस टीमों का स्वागत करती हूँ और उन्हें शुभकामनाएं देती हूँ। हमने खिलाड़ियों की सुरक्षा, निष्पक्ष रेफरिंग और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए पूरी तैयारी की है। विद्यालय अपने छात्रों को इस तरह के बड़े आयोजनों को संचालित करने का अवसर प्रदान करता है ताकि वे इवेंट मैनेजमेंट, नेतृत्व,टीम वर्क और जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीख सके।

इन टूर्नामेंट के मैचों में निर्णय की भूमिका कानपुर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अधिकारियों द्वारा निभाई जाएगी जिसका नेतृत्व अजीत सिंह सचिव,डीएफएफ करेंगे वही पुरस्कार वितरण समारोह में डॉली चलाना निदेशक डीपीएस सोसाइटी मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगी। इस प्रेस वार्ता में हेड गर्ल वर्चस्वी पांडे, हेड बॉय पवित्र वर्मा, स्पोर्ट्स कैप्टन अंशिका यादव,वॉइस स्पोर्ट्स कैप्टन अमोघ द्विवेदी,आरव शर्मा, प्रशांत पांडे मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button