भरत पुर

शिविर में 35 रोगियों ने कराई जांच, 15 रोगी पाए गए मोतियाबिन्दग्रस्त

सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में लगाया शिविर

आगामी शिविर 26 नवम्बर को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से अन्य संस्थाओं के सहयोग से कस्बे की सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में आज राधाकृष्ण धर्मशाला में 22वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैन्स प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रजिस्ट्रेशन प्रभारी प्रकाश जैमन व शेरसिंह सैनी के नेतृत्व में 35 रोगियों का पंजीयन कर उनके नेत्रों की जांच की गई।
शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा व सचिव राजेन्द्र गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से भुसावर क्षेत्र में कोई व्यक्ति मोतियाबिंद ग्रसित नहीं रहने के उद्देश्य को लेकर स्थानीय सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल व देवकीनंदन सोनी के मार्गदर्शन एवं सेवा संयोजक ताराचंद गोयल व प्रभारी दिलीप सिंघल के नेतृत्व में 22वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैन्स प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। शिविर में जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल की नेत्र चिकित्सक डा. खुशी व चिकित्सकीय टीम एकता, पायल, राहुल व इंचार्ज रमेश द्वारा नेत्रों की समस्या से ग्रसित 35 रोगियों की जांच की गई, जिनमें 15 रोगी मोतियाबिन्द ग्रसित पाये गए। मोतियाबिन्दग्रस्त रोगियों को आधुनिक तकनीक द्वारा निःशुल्क माेतियाबिन्द आपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया और अन्य रोगियों को श्री निरंजन सेवा, दिल्ली की ओर से निःशुल्क आई ड्रॉप भी वितरित की गई। शाखा कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि आपरेशन के लिए जयपुर रवाना किए गए राेगियों के भोजन, आवास एवं परिवहन की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी तथा उन्हें निःशुल्क दवाईयां व चश्मे भी दिए जाएंगे और आगामी शिविर 26 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शाखा की ओर से लगाए गए गत 21 शिविरों में 2194 रोगियों की जांच कर 788 मोतियाबिन्द ग्रस्त रोगियों के आपरेशन कराए जा चुके हैं। शिविर में शाखा के बृजेश जिंदल, हेमन्त पाण्डेय, कृष्ण कुमार, निशांक सोनी, रमेश गर्ग, आदि का विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button