झुंझुनू

मंदिर में सहयोग करने पर भामाशाह का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के चिड़ावा कस्बे के निकटवर्ती गांव बांजड़ोली के रहने वाले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट का चिड़ावा में सूरजगढ़ बाईपास रोड़ पर स्थित राजमंगलम होटल में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया, जिला संगठन महामंत्री एस आई कंवरपाल बलवदा, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार रामनिवास थाकन, जिला महासचिव सूबेदार जयसिंह बराला एवं युवा तेजा सेना प्रभारी अनुप भालोठिया ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट का साफा एवं फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। इसी मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट द्वारा तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपए का सहयोग देने की घोषणा की गई। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सभी का तन मन धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button