झुंझुनू
हीरवाना गोशाला में कल मनायेंगे गोपाष्टमी पर्व
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के नवसृजीत ग्राम पंचायत गढला कलां के राजस्व गांव हीरवाना में स्थित श्री कृष्ण गौशाला एवं नंदीशाला संस्थान हीरवाना चंवरा में मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया धूमधाम जाएगा। गोशाला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़ ने बताया कि गोपाष्टमी पर्व पर गोशाला में बामलास महंत लक्ष्मण दास महाराज के गोमाता का पूजन कर गायों को दलिया खिलाया जाएगा।