बरेली

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल एवं हेल्पलाइन पर असंतुष्ट फीडबैक पाए जाने पर 29 अधिकारियों से तलब किया स्पष्टीकरण

संबंधित अधिकारी निर्धारित अवधि में अपना ठोस एवं संतोषजनक स्पष्टीकरण करें प्रस्तुत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। आईजीआरएस पोर्टल एवं हेल्पलाइन के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ना करने वाले ऐसे अधिकारियों जिनके द्वारा शिकायत का निस्तारण किए जाने के उपरांत शासन से प्राप्त फीडबैक के आधार पर शिकायतकर्ता द्वारा असंतुष्ट फीडबैक दर्ज किया गया है। उक्त प्रकरण के संबंध में जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा गहन असंतोष व्यक्त किया गया है तथा अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है कि शिकायतकर्ता की शिकायत को बिना सुने ही निस्तारण कर दिया गया जिसके फलस्वरूप असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ स्पष्टीकरण जारी होने वाले अधिकारियों में चकबन्दी अधिकारी बहेड़ी/फरीदपुर /मीरगंज, उपायुक्त वाणिज्य कर विभाग, अधिशासी अभियंता वि.न.वि.ख. चतुर्थ विद्युत, प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक(पी०एच०सी०सी०एच०सी०)चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मीरगंज, प्रभागीय वनाधिकारी  पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट), अधिशासी अभियंता नगरीय द्वितीय विद्युत, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सब रजिस्टार स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन नवावगंज, खण्ड विकास अधिकारी ग्राम्य विकास  विभाग नवाबगंज/रामनगर/मीरगंज, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ग्राम्य विकास विभाग, अधिशासी अभियंता उ०प्र० जल निगम(नगरीय), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक(जिला चिकित्सालय) चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उप जिलाधिकारी राजस्व एवं आपदा विभाग मीरगंज, सहायक विकास अधिकारी पंचायती राज विभाग दमखोदा, बाल विकास परियोजना अधिकारी बाल विकास पुष्टाहार विभाग मीरगंज, सहायक विकास अधिकारी पंचायती राज विभाग दमखोदा, बाल विकास परियोजना अधिकारी बाल विकास पुष्टाहार विभाग मीरगंज, तहसीलदार राजस्व एवं आपदा विभाग नवाबगंज/आंवला, पूर्ति निरीक्षक खाद्य एवं रसद विभाग मीरगंज, जिला प्रोबेशन अधिकारी महिला कल्याण विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/पालिका नगर पालिका परिषद फतेहगंज पश्चिमी, सामान्य प्रबन्धक उद्योग, खंड शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग भुता, पशु चिकित्सा अधिकारी पशुपालन भदपुरा सम्मिलित हैं। समस्त संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की गयी है कि निर्धारित अवधि में अपना ठोस एवं संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, जिससे प्रकरण की निष्पक्ष समीक्षा की जा सके। अन्यथा की स्थिति में इसे उत्तरदायित्व की अवहेलना मानते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि आगे भी इस प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button