बरेली

45 जोड़ों के होंगे निकाह कराएगी हजरत शाह सकलैन एकेडमी, तोहफे में मिलेगा घरेलू सामान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। हजरत शाह सकलैन मियां हज़ूर के दूसरे वार्षिक उर्स के अवसर पर इस साल भी हजरत शाह सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया की ओर से बड़े पैमाने पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शुक्रवार को मोहल्ला शाहबाद स्थित शाह सकलैन एकेडमी ऑफिस में एक प्रेस वार्ता आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता एकेडमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर इस्माईल कुरैशी ने की। डॉ. कुरैशी ने जानकारी दी कि 14 सितम्बर, रविवार की शाम को बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान में इज्तिमाई निकाह (सामूहिक विवाह) कार्यक्रम होगा, जिसमें करीब 45 गरीब व जरूरतमंद जोड़ों के निकाह कराए जाएंगे। सभी जोड़ों को एकेडमी की तरफ से घरेलू ज़रूरत का सामान तोहफे में दिया जाएगा। एकेडमी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी लतीफ कुरैशी ने बताया कि संगठन पिछले तीस वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है। देशभर के विभिन्न शहरों जैसे मुंबई, मालेगांव, सूरत, अहमदाबाद, भोपाल, दिल्ली, झांसी, काशीपुर, मुरादाबाद और बदायूं आदि में हर साल सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा एकेडमी विधवाओं को सिलाई मशीन, बच्चों की शिक्षा, फ्री मेडिकल सेवाएं और सर्दियों में कंबल वितरण जैसी सेवाएं भी करती है।
सेक्रेट्री जनरल हमज़ा सकलैनी ने बताया कि 24 सितम्बर से 28 सितम्बर तक हज़रत शाह सकलैन मियां हज़ूर का दूसरा वार्षिक उर्स मनाया जाएगा, जिसमें यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम दरगाह शराफ़त मियां के प्रमुख व सज्जादानशीन हज़रत ग़ाज़ी मियां हज़ूर की सरपरस्ती में संपन्न होगा। इस मौके पर नामवर उलमा-ए-किराम खिताब फरमाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button