खैरथल
मुंडावर विधायक ललित यादव का जन्मदिन क्षेत्रवासियों ने की मंगल कामना दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। खैरथल जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार शाम को नई अनाज मंडी स्थित धरना स्थल पर मुंडावर विधायक ललित यादव का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक स्वयं उपस्थित नहीं थे, लेकिन समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए बधाई दी। जन्मदिन समारोह में पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी,कांग्रेस नेता गिरीश डाटा, समाजसेवी पंकज रोघा, व्यापार समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता,नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता विक्की चौधरी, कांग्रेस नेता मेहरदीन खान,मुंडावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखलेश कौशिक, रामोतार चौधरी, परवेज आलम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने विधायक ललित यादव द्वारा क्षेत्र के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिलने की आशा जताई।

