ललितपुर

 जिलाधिकारी ने परिवार सहित वृद्धजनों और बच्चों के साथ मनाई दिवाली

दीप जलाए, फुलझड़ी छोड़ी और वृद्धजनों का लिया आशीर्वाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। दीपावली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी अमनदीप डुली और उनके परिवार ने पं. दीनदयाल वृद्ध आश्रम एवं मदर टेरेसा आश्रम पनारी में निवासरत वृद्धजनों एवं बच्चों के साथ दीवाली का पर्व मनाया। जिलाधिकारी की धर्मपत्नी आकृति एवं माताजी के द्वारा वृद्धजनों व बच्चों को फल, मिष्ठान एवं पटाखे आदि का वितरण कर उन्हें मिष्ठान खिलाकर दीप, फुलझड़ी, पटाखे आदि छोड़कर दिवाली मनाई। एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, उनकी धर्मपत्नी पारुल और बेटी अनन्या के साथ उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, उनकी धर्मपत्नी आकांक्षा एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने उत्साह के साथ रोशनी का पर्व मनाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने परिवार सहित वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया, उनका हालचाल जाना और उन्हें विश्वास दिलाया कि वे अकेले नहीं है, जिला प्रशासन के अधिकारीगण उनके परिवारजनों के समान हैं और हर स्थिति में उनके साथ हैं। इसी प्रकार बच्चों से मिलकर उनके पालन पोषण, शिक्षण आदि के बारे में जानकारी ली और अधीक्षकों को अपने स्वयं के बच्चों की तरह इनकी देखभाल करने के निर्देश दिए। इसी के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव और उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार ने अपने परिवार के साथ राजकीय बल ग्रह दैलवारा में निवासरण बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया उन्होंने बच्चों को फल मिष्ठान पटाखे आदि का वर्णन किया और उनसे बातचीत की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button