ललितपुर

बुजुर्ग महिला की एसपी ने सुनी समस्या, दी सांत्वना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने कार्यालय में प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई कर रहे थे। जनसुनवाई के दौरान एक 80 बर्षीय बुजुर्ग महिला अपनी शिकायत लेकर पुलिस कार्यालय में आयीं। उक्त बुजुर्ग महिला को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके पास आकर, सर्वप्रथम उसका हाल-चाल पूंछकर सूक्ष्म जलपान कराया गया व उसकी समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना गया। उक्त बुजुर्ग महिला द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उसके पोते द्वारा मकान में निवास करने को लेकर वाद-विवाद किये जाने का विवरण अंकित है। पुलिस अधीक्षक ने उक्त शिकायत का त्वरित व उचित निस्तारण करने के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार की समस्याओं का निस्तारण करने हेतु भी निर्देशित किया गया। बुजुर्ग महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक को हृदय से धन्यवाद और आशीर्वाद दिया। ललितपुर पुलिस के इस कार्य की जनसुनवाई के दौरान उपस्थित आम जन-मानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button