गाजियाबाद

लोनी तहसील: प्रेम नगर, डाबर तालाब और नसबंदी कॉलोनी में सट्टेबाजी व नशे के कारोबार का बोलबाला,

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी तहसील के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के प्रेम नगर, डाबर तालाब और नसबंदी कॉलोनी क्षेत्रों में सट्टेबाजी और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खुलेआम फलने-फूलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्थिति यह है कि इससे पहले स्थानीय सभासद राम निवास त्रिपाठी   ने पुलिस की कार्यशैली और निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
सड़क किनारे और घरों से चल रहा धंधा, शाम होते ही बढ़ जाती सक्रियता
स्थानीय नागरिकों के अनुसार प्रेम नगर में सड़क किनारे, डाबर तालाब के आसपास और नसबंदी कॉलोनी के कई घरों व दुकानों से सट्टा और नशीले पदार्थों की बिक्री खुलेआम जारी है। कई स्थानों पर शाम होते ही यह अवैध कारोबार चरम पर पहुंच जाता है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
सट्टेबाजी के साथ गांजा–चरस और प्रोजोलम पाउडर की अवैध बिक्री का आरोप
लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पहले महिलाओं और पुरुषों द्वारा गांजा, चरस और प्रोजोलम पाउडर की बिक्री की जाती थी। अब सट्टा संचालकों ने भी अपनी जड़ें मजबूत कर ली हैं। प्रेम नगर में तो मुख्य सड़क किनारे ही सट्टेबाजी का धंधा खुलेआम चलने की बात सामने आ रही है, जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
महिला समूहों द्वारा नशे की बिक्री की चर्चा, पुलिस की अनजान होने की दलील पर संदेह
सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि कुछ स्थानों पर महिलाओं के समूह द्वारा अफीम और चरस की बिक्री भी की जा रही है। क्षेत्र के अधिकांश लोग इस गतिविधि से वाकिफ हैं, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी न होने का दावा किया जाना, संदेह को और गहरा कर रहा है।
लोगों का सवाल — जानकारी होते हुए भी कार्रवाई क्यों नहीं?
नागरिकों का कहना है कि जब पुलिस क्षेत्र के हर हिस्से की जानकारी रखती है, तो अवैध धंधों की जानकारी न होना कैसे संभव है। क्या यह पुलिस की लापरवाही है या फिर मिलीभगत — यह बड़ा प्रश्न बना हुआ है। पुलिस की विफलता के कारण सट्टेबाजों और नशा बेचने वालों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
युवा पीढ़ी पर मंडरा रहा खतरा, आम जनता परेशान
स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि इस अवैध कारोबार की चपेट में क्षेत्र की युवा पीढ़ी तेजी से आ रही है, जिससे उनका भविष्य गर्त में जा रहा है। अवैध धंधे नासूर की तरह फैलते जा रहे हैं और आम नागरिक लगातार परेशान हैं।
कार्यवाही की मांग, जिम्मेदारों पर कार्रवाई का आग्रह
सेक्युलर इंकलाब पार्टी के सतबीर गिरि और प्रमोद गोस्वामी ने प्रशासनिक अधिकारियों से क्षेत्र में सक्रिय सट्टा संचालकों और नशा कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button