बेतुल

बैतूल हमलापुर के नीलगिरी ग्राउंड में सम्पन्न हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन

संयुक्त परिवार और वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संयुक्त परिवार की महत्ता और भारतीय संस्कारों का संदेश
बैतूल। हमलापुर स्थित नीलगिरी ग्राउंड में 28 दिसंबर रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के साथ किया गया तथा भारत माता की आरती के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मंचीय कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कुटुंब प्रबोधन पर नाट्य मंचन के माध्यम से संयुक्त परिवार की महत्ता और भारतीय संस्कारों का संदेश दिया गया। संयुक्त परिवार का सम्मान किया गया। बस्ती के खेल प्रशिक्षक सुरेश यादव का सम्मान किया गया तथा बस्ती के 51 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया, जिनकी सेवाओं और मार्गदर्शन को सभा ने सराहा।
कार्यक्रम में छुट्टन पटेल, कुंवरलाल परिहार, चिरंजीव विश्वकर्मा, देवराव कोसे, जीबी पाटनकर, जनक सूर्यवंशी, रामप्रसाद सिंह बैस, सेवाराम परते, केशवराव गोरस्कर, राधेलाल मालवीय, नामदेव मुंडे, उषा बारंगे, प्रमिला पांसे, अनिल मिश्रा, नीमला पंडोले तथा संत महात्मा मंच पर विराजमान रहे। सभी मंचासीन प्रबुद्ध जनों और मातृशक्ति का स्वागत और परिचय कराया गया।
प्रमुख वक्ता जितेंद्र जादौन, प्रांत ग्राम विकास सहसंयोजक मध्यभारत प्रांत ने अपने उद्बोधन में हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक जागरण पर विचार रखे। कार्यक्रम का मंच संचालन गोपेश मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन शिवशंकर चढ़ोकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में हजारों लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर सम्मेलन का समापन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button