ललितपुर
सोने चांदी के जेवरात गिरवी रखकर हड़पने का आरोप
ग्रामीणों ने लामबंद होकर कोतवाली पुलिस को दिया शिकायती पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सोने-चांदी की कीमतें लगातार घटने-बढऩे का मामला एक तरफ और कम दाम में सोना-चांदी गिरवी रखकर उसका लाभ उठाकर लोगों के जेवरात वापस नहीं करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने लामबंद होकर कोतवाली पुलिस को एक लिखित शिकायती पत्र दिया है। दरअसल, निकटवर्ती ग्राम पटौराखुर्द में रहने वाले ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कल्यानपुरा निवासी विजय पुत्र खिलान सिंह, पर्वत पुत्र रघुवीर, ग्राम रोंडा निवासी कुसुम पत्नी जगदीश बुनकर, नदनवारा निवासी रामसिंह, सिलगन निवासी नन्दलाल कुशवाहा, पटौराखुर्द निवासी जाहर सिंह, रोडा निवासी सूरज, गनगौरा निवासी सुम्मेर सिंह व हरप्रसाद पुत्र रमुआ ने जूता-चप्पल मार्केट लाइन में जायसवाल का वाडा में सोने-चांदी की दुकान किये दो सगे भाईयों जिनके नाम व पता ग्रामीण जानते हैं के यहां वर्ष 2023 व 2025 में जेवर गिरबी रखे हुये थे, तबकि आज की मंहगाई के कारण उक्त युवकों के पिता ग्रामीणों को गुमराह कर अपने पुत्रों को गायब कर देता है। आरोप है कि पुलिस को भी गुमराह करते हुये सारा जेवर रख लिया है। आरोप है कि विगत दिवस सभी ग्रामीण जब उसके पास पहुंचे तो पिता-पुत्र दोनों दुकान पर मिले, जिन्होंने दो दिन बाद जेवर ले जाने की बात कही। इस पर ग्रामीण सोमवार को जेवर लेने दुकान पर पहुंचे तो उक्त लोगों ने जेबर वापस नहीं दिया और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। ग्रामीणों ने बताया कि इस सम्बन्ध में पूर्व में भी शिकायती पत्र दिये, लेकिन कार्यवाही नहीं की। ग्रामीणों ने आमरण अनशन करने की चेतावनी देते हुये पुलिस से कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है। इस दौरान पर्वत सिंह, रामसिंह, विजय सिंह, नन्दलाल कुशवाहा, हरप्रसाद, कुसुम के अलावा अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे।

