मथुरा

युवक पर चलाई गोली,टहलते समय हाथ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में एक युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। जयपुर-बरेली हाईवे के समीप टहलते समय यह घटना हुई। गोली युवक के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद निवासी मनोज पुत्र शिशुपाल सिंह मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे जयपुर-बरेली हाईवे के पास टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली मनोज के हाथ में लगी। घायल मनोज ने पुलिस को बताया कि गांव के ही पड़ोसी लोगों से उसका पुराना विवाद चल रहा है। मनोज ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते रामू ने उस पर जानलेवा हमला किया। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button