मथुरा

निलंबित शिक्षक जान मोहम्मद के समर्थन में आए ग्रामीण

कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन; बहाली की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के प्राथमिक विद्यालय नौहझील से निलंबित हुए शिक्षक जान मोहम्मद का मामला अब गर्माता जा रहा है। शिक्षक के समर्थन में  कस्बे के ग्रामीण और अभिभावकों ने जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षक पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। उन्हें बहाल किया जाए। इस संबंध में प्रदर्शनकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक जान मोहम्मद को राजनैतिक षडयंत्र के तहत गलत आरोपों में फंसाया गया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षक शैक्षिक कार्य के अलावा किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंतिता के चलते ऐसे लोगों ने शिक्षक की शिकायत की है। जबकि उनका नौहझील ग्राम पंचायत से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षक जान मोहम्मद कर्मठ हैं। उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। शिक्षक के समर्थन में प्रदर्शनकारियों ने कलक्ट्रेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की भीड़ बीएसए कार्यालय पहुंच गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे में बहाली पर निर्णय लिया जाए, नहीं तो नौहझील ग्राम पंचायत पर धरना दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में संजय पाठक, दयाराम पाठक, विजय कुमार, संतोष भारद्वाज, पूरन पाठक, इमरान शमसाद, नरेंद्र सिंह समेत 200 से अधिक लोग शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button