झारखंड राज्य किसान सभा का धरना-प्रदर्शन प्रखंड कार्यालय पर।

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो
गोड्डा: झारखंड राज्य किसान सभा प्रखंड कमिटी गोड्डा द्वारा धरना-प्रदर्शन के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी चौदह सूत्री मांग पत्र सौंपा।
भू माफिया के द्वारा गरीबों का जमीन लुटना बंद करों,भू माफियाओं के द्वारा लुटा जमीन गरीबों को वापस करने सहित मैया योजना सम्मान योजना के तहत रोका गया रुपया भुक्तान करो, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में लुट -खसोट बन्द करने सहित मांग पत्र सौंपा। वहीं पार्टी सचिव कामरेड अशोक साह ने कहा हेमंत सोरेन की महागठबंधन की सरकार की नीति और सिद्धांत दोनों बदल गई। झारखंड के गरीब जनता को समझना होगा कि आप कब तक ठकाते रहोगे हेमंत सोरेन की सरकार में पदाधिकारी वेलाम हो गया है। यहां के पदाधिकारी सिर्फ अडानी अम्बानी के फिराक में रहते हैं। यहां की गरीब जनता दर दर भटक रही है ना इस सरकार में मंत्री और विधायक मुखौटा बना हुआ है। आज गरीब किसानों को किसाननीधि का रुपया नहीं मिलता ना इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन हो या फिर किसी भी प्रकार का लाभ गरीब किसानों को नहीं मिल रही हैं, प्रखंडों में बिचौलिया हावी है।जिसका नेतृत्व किसान सभा सचिव अशोक साह ने किया तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दशरथ मंडल ने किया। उक्त कार्यक्रम में पंकज कुमार झा, रघुवीर मंडल किसान नेता, राम प्रवेश साह,चतुरी यादव, सुबोध हेमब्रम आदि दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता महिला व पुरूष उपिस्थति थे।