गोड्डा
महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में कैसे विकास की लकीर खींचेंगे प्रबोध सोरेन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। पहली बार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। मोटे तौर पर कहे तो नगर पंचायत महागामा शिशु अवस्था में है। तो जाहिर सी बात है कि यहां विकास की एक लंबी फरिस्त है। पहली बार का अनुभव और जीतकर अध्यक्ष पद पर आसीन होने के बाद नगर पंचायत महागामा विकास का डोर अब प्रबोध सोरेन के हाथों में है। नगर पंचायत के विकास को कितना अमलीजामा पहना सकते हैं अब तो वह उनके कार्यों के बाद ही पता चलेगा। परंतु इतना तो तय है कि उनके पास एक साफ सुथरा प्लेटफार्म अगले चुनाव होने तक के लिए है। रहा सवाल है की आदिवासी समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से वे आते है। इसके पहले सामाजिक गतिविधियों के अलावा राजनीतिक चलन में उनकी विशेष अभिरुचि रही है। परंतु जिस हिसाब से नगर पंचायत क्षेत्र महागामा के जनता ने उन्हें अपना बहुमूल्य मत देकर अध्यक्ष बनाने का काम किया है। उस पर वह कितना खरे उतर पाते हैं यह तो आने वाला वक्त बता देगा। दूसरी ओर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे उम्मीदवारों की भी तारीफ करनी होगी क्योंकि पहली बार उन्होंने चुनाव लड़ा और उन्हें जनता ने इतना आशीर्वाद देकर अपना कीमती वोट देकर अध्यक्ष पद के रेस में द्वितीय और तृतीय स्थान पर पहुंचने का काम किया। वैसे उम्मीदवार को भी अपने प्लेटफार्म को जनता के बीच बरकरार रखने की आवश्यकता है। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर लड़ने वाले उम्मीदवारों के वोट पर विशेष तौर पर आकलन करने की आवश्यकता है। तो गौर करते हैं कि उम्मीदवारों को यहां की जनता ने कितना मत देकर उन्हें जनप्रतिनिधि के रूप में एक्सेप्ट किया है। उम्मीदवारों के वोट आंकड़ों पर नजर करें तो पता चलता है कि चुन्नू कुमार मड़ैया को 1943 वोट, जितेंद्र हेंब्रम को 179 वोट, दुर्गा सोरेन को 2231 वोट, पुष्पा मरांडी को 256 वोट, प्रबोध सोरेन को 2818 वोट, मनोहर मरांडी को 333 वोट, मेरी किरण टुडू को 477 वोट, राकेश सोरेन को 2282 वोट, लखीराम मरांडी को 136 वोट, सागर सोरेन को 1352 वोट, सूरज बेसरा को 195 वोट, हेमवती मुर्मू को 575 वोट मिले हैं। जबकि 12777 कुल मतों के परिणाम से ही अध्यक्ष पद का रिजल्ट निकाल कर सामने आया है। प्रबोध सोरेन नगर पंचायत महागामा के जनता ने जिम्मेवारी सौंपी है और उनका दायित्व अब पहले से ज्यादा बढ़ गया है।

